दिनांक 7 फरवरी 2018, स्थान - पावन यज्ञस्थली कैथा से, रीवा मप्र।
(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)
पवित्र यज्ञस्थली कैथा स्थित अति प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत प्रत्येक शाम आयोजित हो रहे संध्या भजन की कड़ी में दिनांक 6 फरवरी की शाम स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई।
मदरी से पधारे अम्बिका पटेल द्वारा शानदार मनमोहक भजनो की प्रस्तुति दी गई।
अम्बिका ने कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिसमे "तेरे बगैर श्याम भक्तों का हाल क्या होगा" सहित कुछ होली गीत भी प्रस्तुत कीं. हिनौती के राघवेंद्र चौबे एवं शिवसागर द्विवेदी ने भी रामायण की सुंदर प्रस्तुति दीं।
इसके पूर्व पनगड़ी लोटनी निवासी आत्मानंद पांडेय एवम अगडाल भूतपूर्व सरपंच कुंजमणि तिवारी, प्रकाश नारायण परौहा द्वारा भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं गयी थी।
इसी श्रृंखला में दिनाँक 7 फरवरी को करहिया, कैथा और हिनौती के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस बीच सभी भक्त श्रोतागणों को सादर आमंत्रित किया गया है।
संलग्न - दिनाँक 6 फरवरी की शाम भजन संध्या में उपस्थित कलाकार और श्रोता गण।
- शिवानंद द्विवेदी, प्रचारक एवं सयोजक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत। 7869992139
No comments:
Post a Comment