Sunday, 11 February 2018

Rewa, MP - महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत श्रीहनुमान मंदिर कैथा में प्रत्येक शायं आयोजित हो रहा रामायण भजन का कार्यक्रम

दिनांक 12 फरवरी 2018, स्थान - पावन यज्ञस्थली श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण कैथा से, गढ़/गंगेव, रीवा मप्र।

 (शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

    पावन यज्ञस्थली कैथा में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत श्रीशिवमहापुरण भक्ति-ज्ञान महायज्ञ के दौरान प्रति शाम भजन एवं रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में पिछले दिनों क्षेत्रीय गायक वादकगणों ने उपस्थित होकर सुंदर भजन एवं रामायण की प्रस्तुतियां दीं।

    पनगड़ी से पधारे आत्मानंद एवं बद्री पांडेय ने शानदार भजन की प्रस्तुतियां दीं। इसी बीच करहिया से दिनेश एवं रामकृष्ण लोनिया ने भी सुंदर गायन की प्रस्तुतियां दीं। कैथा से बंसपति साकेत ने ढोलक में सभी गायकों का सहयोग किया। दिनाँक 12 फरवरी की शाम को भी उपस्थित कलाकारों द्वारा भजन एवं रामायण की प्रस्तुतियां दीं जाएंगी।

     संलग्न - भजन कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों  की फ़ोटो यहां पर संलग्न हैं।

शिवानंद द्विवेदी, संयोजक एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत 7869992139

No comments:

Post a Comment