Wednesday, 28 February 2018

श्रीहनुमान मन्दिर कैथा में होली के पावन अवसर पर पूर्णिमा को आयोजित होगा सीताराम संकीर्तन का कार्यक्रम

दिनाँक 28 फरवरी 2018, स्थान - पावन यज्ञस्थली कैथा से, रीवा मप्र।

  (शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

     कलयुग के देवता एवं पवनपुत्र बजरंगबली जी के संरक्षण एवं अध्यक्षता में दिनाँक 1 मार्च से 2 तक होली के पावन अवसर एवं पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले अखंड 24 घण्टे के कार्यक्रम के तारतम्य में इस बार सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

     श्रीहनुमान मन्दिर प्रांगण में आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम जीव कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य से किये जाते हैं जो श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में सम्पन्न होते हैं।

         कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों में कैथा से भैयालाल द्विवेदी, सिद्धमुनि द्विवेदी, लालबहादुर पटेल, संतोष केवट, नंदलाल केवट, गोकुल केवट, वृजभान केवट, सोरहवा से अरुणेंद्र पटेल, राम नरेश पटेल, करहिया से दिनेश लोनिया, संजय लोनिया, अजय तिवारी, सहित अन्य भक्त श्रद्धालुगण हैं।

    संलग्न - कैथा श्री हनुमान मन्दिर प्रांगण के कार्यक्रम की तस्वीर।

    - शिवानंद द्विवेदी संयोजक एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत, 

    मोब 7869992139

No comments:

Post a Comment