Tuesday, 13 February 2018

श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ 15 दिवशीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 (देखें हवन एवं भंडारे की तस्वीरें)

दिनांक 14 फरवरी 2018, श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा से, रीवा मप्र।

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

      धन्य है कैथा की पावन भूमि और यहां पर साक्षात  उपस्थित कलयुग के देवता पवनपुत्र श्री बजरंगबली जी जिनकी कृपा से यहां पर सतत यज्ञ, हवन, मानस, महापुराण, और भंडारे चलते रहते हैं। प्रभु की प्रेरणा से यहां आसपास ग्राम क्षेत्रों के भक्तगण अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।

      अभी पिछले दिनों दिनांक 31 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 का विशेष आयोजन दिनाँक 13 फरवरी को विशाल हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ। शेष बचे हुए कार्यक्रम में विसर्जन एवं विदाई 14 फरवरी को सम्पन्न हुई जिसमे समस्त आवाहित देवी देवताओं को परंपरा अनुरूप विसर्जित कर विदाई दी गई। परंपरा अनुरूप चौथी एवं दहकन्दों का कार्यक्रम भी 14 फरवरी को सम्पन्न हुआ इस बीच पुनः एक सूक्ष्म भंडारे का आयोजन 14 फरवरी को भी किया गया।

     इस पूरे आयोजन में कैथा, सोरहवा, मिसिरा, करहिया, बड़ोखर, डाढ़, हिनौती सहित दर्जनों नजदीकी ग्रामों के भक्त श्रद्धालुगणों ने  बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।

      ये समस्त आयोजन अपने आप मे विशिष्ट हैं क्योंकि इन आयोजनों में हिन्दू समाज के हर जाति वर्ग के लोग अपना अपना यथासंभव योगदान देते हैं। सभी कार्यक्रम सार्वजनिक रूप के होते हैं जो श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति के तत्वावधान में सम्पन्न होते हैं।

यज्ञों में हवन है वैज्ञानिक पद्धति, वातावरण को स्वच्छ बनाकर ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करता है वैदिक हवन - 

    वास्तव में देखा जाए तो समस्त वैदिक उपचार, हवन, यज्ञ आदि पद्धतियां अपने आपमे एक वैज्ञानिकता पिरोए हुए हैं। प्राचीन काल से ही बारिस कराने और वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए हवन यज्ञ आदि वैदिक पद्धतियों का सहारा लिया जाता रहा है जिसके पुराणों और ग्रंथों में पर्याप्त सबूत मिलते हैं। निश्चित तौर पर यदि आज के वैज्ञानिक तथ्यों और प्रयोगों को भी माना जाए तो यह बात सिद्ध हो चुकी है कि हिन्दू वैदिक परंपराओं में क्रियान्वित होने वाली यज्ञ और हवन से वातावरण शुद्ध होकर हानिकारक कीटाणुओं बैक्टीरिया आदि नष्ट होकर ग्लोबल वार्मिंग नियंत्रित होता है।

      जहां तक धार्मिक दृष्टि का प्रश्न है तो प्रत्येक हिन्दू धर्मावलंबी के लिए किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में हवन करना अत्यंत विशेष एवं महत्वपूर्ण माना गया है।

   संलग्न - हवन भंडारे कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें।

  - शिवानंद द्विवेदी, संयोजक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत। 7869992139

No comments:

Post a Comment