दिनाँक 3 फरवरी 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र)
(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)
श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में दिनाँक 3 फरवरी को श्रीशिवमहापुरण की बैठकी हुई।
भक्ति ज्ञान महायज्ञ में कथा वाचन का कार्य परंपरागत आचार्य श्री चंद्रमणि प्रसाद पयासी जी के मुखारबिंद से किया जाएगा।
कथा कार्यक्रम में शुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परायण का कार्य किया जाएगा जबकि दोपहर बाद शाम 3 बजे से 6 बजकर 30 मिनट तक प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। कथा परायण एवं प्रवचन का कार्य दिनाँक 13 फरवरी तक निरंतर चलता रहेगा।
प्रतिदिन कथा प्रवचन के अतिरिक्त रात्रि 8 बजे से 12 बजे मध्यरात्रि तक उपस्थित गायक वादकों द्वारा भजन कीर्तन एवं रामायण गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में कथा प्रवचन के अतिरिक्त आचार्यश्री के विशेष सहयोगियों में कर्म कांड पंडित शिवशंकर शुक्ला एवं संपूर्णानंद द्विवेदी सहयोग करेंगे। यह एक सार्वजनिक कार्यक्रम है जिसमे सभी भक्त श्रद्धलुओं को सादर आमंत्रित किया जाता है। सभी सार्वजनिक कार्यक्रम श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में सम्पन्न होते हैं जिसके संरक्षक कलयुग में देवता पवनपुत्र बजरंगबली जी हैं।
संलग्न - वेदी एवं कथा स्थल की फ़ोटो यहां पर संलग्न है।
- शिवानंद द्विवेदी, संयोजक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत। 7869992139
No comments:
Post a Comment