Saturday, 11 March 2017

(Rewa, MP) दिनांक 12 मार्च को पूर्णिमा के विशेष दिन कैथा श्री हनुमान मंदिर में होगा श्रीरामचरित मानस का आयोजन





दिनांक - 11/03/2017, स्थान - कैथा श्री हनुमान मंदिर, गढ़, रीवा मप्र

  (गढ़/गंगेव/कांकर, रीवा मप्र , - शिवानन्द द्विवेदी) परंपरागत रूप से प्रत्येक पूर्णिमा को आयोजित होने वाला श्री राम चरित मानस का कार्यक्रम यज्ञों की पावन स्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में दिनांक 12 मार्च से दिनांक 13 मार्च तक आयोजित होगा. इस बीच श्री राम चरित मानस के गायन वादन में रूचि रखने वाले श्रधालुओं के जमावड़ा होने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि इस बार पूर्णिमा विशेष तौर पर होली के दिन पड़ेगी और होली के दिन श्री हुमन मंदिर प्रांगण में होलिका दहन का भी कार्यक्रम आयोजित होता है.
    ज्ञातव्य हो की श्री राम चरित मानस का यह कार्यक्रम प्रत्येक हिन्दू मॉस की पूर्णिमा को आयोजित होता है जिसके संरक्षक कलयुग के देवता श्री बजरंगवली जी हैं. 
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमद भागवत कथा धर्मार्थ समिति के उपाध्यक्ष श्री सिद्धमुनि द्विवेदी करेंगे. इस कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों में कैथा से बृज भान केवट, गोकुल केवट, विशेषर केवट, रिटायर्ड बीएस एफ इंस्पेक्टर बुद्धसेन पटेल, भैयालाल द्विवेदी, करहिया से तबला मास्टर त्रिवेणी प्रसाद लोनिया, दिनेश लोनिया, राजा तिवारी, पिंटू तिवारी, हिनौती से बबलू चौबे, सोरहवा से गणेश पटेल, अरुणेन्द्र पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल, मदरी से अम्बिका पटेल, अगडाल से कुंज्मानी तिवारी, शंखू तिवारी, अमिलिया से साधूलाल पटेल, अनिल पटेल  सहित अन्य लोग रहेंगे.  

    पावन पुनीत यज्ञ स्थली श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में आप सभी को सादर आमंत्रित किया जाता है.कार्यक्रम के दौरान प्रसादी की व्यवस्था सभी आगंतुकों को रहेगी एवं तत्पश्चात अगले दिन समापन के दिन छोटे से भंडारे का आयोजन किया जायेगा. सादर धन्यवाद!

संलग्न - पिछले कार्यक्रम के दौरान लिए गए कुछ फोटो एवं श्री हनुमान मंदिर कैथा की तस्वीरें.

-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI