रीवा मप्र।
दिनांक 2 फरवरी 2018, स्थान - कैथा, थाना गढ़ रीवा मप्र।
(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र।
पावन यज्ञस्थली कैथा कई मायनों में पावन पुनीत धर्मस्थली है। कैथा में वर्षभर विभिन्न उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन चलते रहते है।
कैथा के हज़ारों वर्ष प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के अतिरिक्त भी कई अन्य धार्मिक स्थल हैं। कैथा में ही स्थित है एक अति प्राचीन देवी मंदिर जो आज अपने जीर्णोद्धार के लिए गुहार लगा रहा है। चैत्र और शारदेय नवरात्रि पर प्राचीन देवी मंदिर में भी भक्तों श्रद्धालुओं की भारी भींड़ लगती है।
इसी प्रकार कैथा में अपने स्वयं के द्वारा निर्मित दो अन्य भी मंदिर हैं। एक मास्टर भैयालाल पांडेय के घर के सामने श्री शिव जी का मंदिर और दूसरा वर्ष 2013 में बी एस एफ के रिटायर्ड निरीक्षक बुद्धसेन पटेल द्वारा निर्मित श्रीमद दुर्गा देवी जी का मंदिर। इसी दुर्गा देवी मंदिर के निर्माण दिवश के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 2 फरवरी से 3 फरवरी तक मानस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मानस 2 से प्रारम्भ होकर 3 फरवरी तक चलेगा। यद्यपि मानस का यह कार्यक्रम सर्वजनिक न होकर बुद्धसेन पटेल का व्यक्तिगत है फिर भी धार्मिक आयोजन होने ने नाते सभी भक्त हिन्दू मतावलंविओं को पहुचना चाहिए। मानस गायन और पाठ में सहयोग कर इस मानव जीवन को तारना ही हमारा सब का परम लक्ष्य है। और सभी को चाहिए कि इसी प्रकार अपने ग्राम टोले में साल में एक दो बार धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम करवाएं और हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार में सहयोग दें।
- शिवानंद द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता, रीवा मप्र। 7869992139
No comments:
Post a Comment