Tuesday, 30 January 2018

Rewa, MP - पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल से क्षेत्र के मानस पटल में अखण्ड "मानस" का आगाज़, चलेगा 1 फरवरी दिन गुरुवार तक

दिनांक 30 जनवरी, स्थान - पावन स्थली कैथा, रीवा मप्र।

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र) 

               प्रत्येक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष अखंड कार्यक्रमों की श्रेणी में दिनांक 31 जनवरी दिन बुधवार से लेकर 1 फरवरी दिन वृहस्पतिवार तक श्रीरामचरितमानस का आयोजन किया जा रहा है।

    ज्ञातव्य है कि दिनांक 31 जनवरी से प्रारम्भ होकर 13 फरवरी महाशिवरात्रि तक महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 का भी आयोजन पावन यज्ञस्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। यह मानस का कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला में सम्मिलित है।

      संगीतमय श्रीरामचरितमानस के कार्यक्रम 

के गायक वादक सहयोगियों में कैथा से सिद्धमुनि द्विवेदी, बृजभान केवट, गोकुल केवट, शिवमूर्ति केवट, सोरहवा से राजबहोर पटेल, रामनरेश पटेल, करहिया से दिनेश लोनिया, शंखधर लोनिया, त्रिवेणी लोनिया, आदि कलाकार उपस्थित रहेंगे।

      श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत सभी भक्तों श्रद्धालुओं को अति प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण में सादर आमंत्रित किया जाता है।

  संलग्न - प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा।

  - शिवानंद द्विवेदी सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता रीवा मप्र। 7869992139

Thursday, 25 January 2018

Rewa, MP - भमरिया आदिवाशी बस्ती के तीनों हैंड पंप खराब पड़े, न पंचायत न ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की कोई कार्यवाही।

दिनांक 25 जनवरी 2018, स्थान - भमरिया गंगेव ब्लॉक रीवा मप्र।
(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)
     मानव अपनी हरकतो से बाज नही आएगा। अब यहीं देख लें कि खुद में तो कोई सुधार नही चले हैं चांद तारों में पानी खोजने। धरती की मानवता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है पर सभी को पड़ी है चांद तारों में पानी खोजने की। ठीक है चांद तारों में पानी खोजना कोई बुरी बात नही पर पहले पृथ्वी वाशियों को तो पीने का शुद्ध पानी मिल जाता।
       अब रीवा का ही हाल देख लें। ज़िले के हैंडपम्प अभी से हवा और आग उगलने लगे हैं जिनको देखने वाला कोई पंचायत और पीएचई विभाग नही है।
      मामला है गंगेव ब्लॉक की सेदहा पंचायत का जहां पर भमरिया ग्राम की आदिवाशी बस्ती के तीन हैंड पंप खराब पड़े हैं जिसकी सूचना मोबाइल फ़ोन और व्हाट्सएप्प आदि कर द्वारा संबंधित ज़िले के आला अधिकारियों को दी गई है परंतु अब तक कोई सुधार कार्य नही करवाया गया है।
     खराब हैंड पंप बुद्धि आदिवाशी और जेठू आदिवाशी के घर के पास के हैं जो महीनों से बंद पड़े हैं। जब मौके पर जाकर देखा गया तो ज्ञात हुआ कि हैंड पंप की पाइप मैकेनिक द्वारा निकाल ली गई है।
        ज़िले के कार्यपालन अभियंता शरद कुमार सिंह और हुज़ूर के एस डी ओ श्रीवास्तव को बताया गया लेकिन अब तक आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नही हुआ।

   संलग्न - भमरिया ग्राम के हरिजन आदिवाशी बस्ती के एकत्रित लोग जो बन्द पड़े हैंडपम्प के पास मयूश खड़े पानी की गुहार लगा रहे हैं।

    - शिवानंद द्विवेदी, सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता, रीवा मप्र। 7869992139
      

Rewa, MP - (पानी पीने के अधिकार का हनन) महीने भर से खराब पड़े हैंड पंप की सुध लेने वाला कोई नही, स्थान - त्योंथर ब्लॉक डाढ़ पंचायत का करहिया मोड़

------------------
दिनांक 25 जनवरी 2018, स्थान - त्योंथर रीवा मप्र।

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र) ज़िले में एक बार फिर जल संकट की परछाईं दिखने लगी है।
     अल्पवृष्टि की वजह से गहराते जल स्तर की वजह से ज़िले के हैंडपंप अभी से हवा उगलने लगे हैं। त्योंथर तहसील और ब्लॉक अंतर्गत आने वाले डाढ़ पंचायत के करहिया ग्राम में सेदहा स्कूल मोड़ या कैथा मोड़ के पास का एकमात्र हैंडपंप जो चौराहे में बना हुआ है महीनों से खराब है। इस हैण्डपम्प में पाइप नही हैं। बताया गया कि जो भी पाइप डले हुए थे वह भी मैकेनिक के द्वारा निकाल लिए गए थे। आने वाले राहगीरों से लेकर पास के हरिजन बाशिन्दे तक त्रस्त हैं।
      कलवारी लालगांव रोड में हिनौती और डाढ़ पंचायत के बीचोंबीच यात्रियों का स्टॉप है जहां ग्रामीण यात्री आकर रुकते हैं और प्रतीक्षा करते हैं। इस हैंडपंप से पास ही स्थित हरिजनों की 100 के आसपास बस्ती का भी निस्तार होता है।
       यदि यह हैंडपंप जल्दी नही बनाया गया तो लोगों की तकलीफ बढ़ना तय है।

    जब इस संदर्भ में कार्यपालन यंत्री बुंदेला और उपयंत्री त्योंथर आनंद तिवारी से बात किया गया तो उनका कहना था कि हैंडपंप का सुधार कार्य जल्दी कर दिया जाएगा परन्तु सप्ताह भर से अधिक का समय बीत चुका है हैंड पंप नही सुधारा गया है।

   संलग्न - संलग्न तस्वीर में देखें बन्द पड़े हैंडपम्प के पास खड़े राहगीर और ग्रामीण।

  - शिवानंद द्विवेदी सामाजिक मानवाधिकार कार्यकर्ता रीवा मप्र। 7869992139

Wednesday, 24 January 2018

Rewa, MP - पावन यज्ञस्थली कैथा में दिनांक 31 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा महाशिवरात्रि शिवमहापुराण महोत्सव

Rewa, MP - पावन यज्ञस्थली कैथा में दिनांक 31 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगा महाशिवरात्रि शिवमहापुराण महोत्सव।
-शिवानंद द्विवेदी रीवा मप्र।

हरि ॐ
          दिनांक 31 जनवरी से 13 फरवरी तक महाशिवरात्रि शिवमहापुराण महोत्सव की तैयारी,
स्थान - पावन यज्ञस्थली कैथा, थाना गढ़,  रीवा मप्र
    संपर्क - शिवानंद द्विवेदी, राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत) मोब 7869992139, व्हाट्सएप्प - 9589152587

   - श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत)