Friday, 2 February 2018

कैथा देवी मंदिर में मानस का आयोजन

रीवा मप्र।
दिनांक 2 फरवरी, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र।

  (शिवानंद द्विवेदी रीवा मप्र)
     पावन यज्ञस्थली कैथा में बी एस एफ के सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री बुद्धसेन पटेल द्वारा निर्मित देवी मंदिर में मंदिर की स्थापना दिवश पर दिनांक 2 से 3 फरवरी तक श्रीराम चरितमानस का आयोजन किया गया है।
     कार्यक्रम का समापन दिनांक 3 फरवरी को भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
     मानस कार्यक्रम सहयोगियों में क्षेत्रीय गायक वादकों की टीम उपस्थित रही जिसमे गायक सिद्धमुनि द्विवेदी, बंसपति साकेत, रामावतार साकेत, अम्बिका पटेल, संपत्ति पटेल, राम नरेश पटेल सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।
     मानस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

   संलग्न - देवी मंदिर में मानस के कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों गायकों की फ़ोटो।

   - शिवानंद द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता रीवा मप्र। 7869992139

No comments:

Post a Comment