Thursday, 1 February 2018

श्री हनुमान मंदिर कैथा में हुआ मानस का समापन, शिवमहापुराण की कलस यात्रा 2 फरवरी को, बैठकी 3 को

दिनांक 1 फरवरी, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र।

  (शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र।

पवित्र यज्ञस्थली कैथा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 31 जनवरी से प्रारम्भ हुआ श्रीरामचरित मानस का समापन प्रसाद वितरण के साथ दिनांक 1 फरवरी को सम्पन्न हुआ।

     महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 के अगले चरण में दिनांक 2 फरवरी से 13 फरवरी तक श्री शिवमहापुराण भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 

    सम्पूर्ण महोत्सव का विसर्जन दिनांक 13 फरवरी को हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा। शिवमहापुराण का शुभारंभ दिनांक 2 फरवरी को कलस यात्रा के साथ होगा। जिसमें कन्याओं को कलस शिर में रखकर श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण से होते हुए श्री देवी मंदिर कैथा तक जाकर पूरे ग्राम क्षेत्र का भ्रमण होगा और इसके पश्चात वापस श्री हनुमान मंदिर में कलस स्थापना किया जाएगा।

    संलग्न - श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीरामचरित मानस के कार्यक्रम का दृश्य।

    - शिवानंद दद्विवेदी रीवा मप्र। 7869992139

No comments:

Post a Comment