Tuesday, 6 February 2018

Rewa, MP - श्री हनुमान मंदिर कैथा में महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित हो रहा भजन संध्या का कार्यक्रम (देखें संलग्न फ़ोटो)

दिनांक 6 फरवरी 2018, स्थान - श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा, रीवा मप्र।

   (शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

 पावन यज्ञस्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में दिनांक 31 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किये गए महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 में शिवमहापुराण कथा प्रवचन के उपरांत प्रतिदिन शाम 7 बजे से प्रारम्भ होकर मध्यरात्रि तक भजन संध्या का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमे क्षेत्र के कलाकार उपस्थित होकर भजन रामायण की प्रस्तुति देते हैं। 

     इस श्रृंखला में पिछले दिनों भूतपूर्व अगडाल सरपंच  कुंजमणि तिवारी, प्रकाश नारायण परौहा, पनगड़ी के आत्मानंद पांडेय, कैथा से सिद्धमुनि द्विवेदी, करहिया से त्रिवेणी प्रसाद लोनिया, दिनेश लोनिया आदि के द्वारा सुंदर मनोहारी भजन एवं श्रीरामायण की प्रस्तुति दी गई।

      दिनांक 5 फरवरी शाम को आत्मानंद पांडेय द्वारा "कट जाए जिह्वा पापिनी हरि नाम के बिना" एवं "यही नाम हरदम हो मुख में हमारे, हरे कृष्ण गोविंद मोहन मुरारे" आदि सुंदर मनोहारी भजनों की प्रस्तुति से पूरे श्रोतागण भाव विभोर हो गए।

     कार्यक्रम में प्रतिदिन दिनाँक 13 फरवरी तक निरंतर श्रीशिवमहापुरण कथा के साथ साथ भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहेगा। 

      श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी भक्तों श्रद्धालुओँ को सादर आमंत्रित किया जाता है।

    संलग्न - कार्यक्रम प्रस्तुति की कुछ छायाचित्र।

  - शिवानंद द्विवेदी, संयोजक एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत।

     7869992139

No comments:

Post a Comment