Tuesday, 13 February 2018

Rewa, MP - श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत चल रहा विशाल हवन और भण्डारा का कार्यक्रम

दिनांक 13 फरवरी 2018, स्थान - पावन यज्ञस्थली श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण कैथा से, रीवा मप्र।

(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र)

   पावन यज्ञस्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में दिनांक 31 जनवरी से प्रारंभ हुआ शिवमहापुराण महायज्ञ अपने समापन की तरफ है। दिनांक 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हवन और भंडारे का कार्यक्रम चल रहा है।


      कैथा की पावन भूमि कई मायनो में एक विशिष्ट स्थान है जहां पर श्री हनुमान जी स्वामी की अत्यंत प्राचीन प्रतिमा है और इन्ही के आशीर्वाद से कैथा और उसके आसपास स्थित पचासों ग्रामों के भक्त श्रद्धालु प्रेरणा पाकर श्रावण मास, नवरात्रि पर्व, महाशिवरात्रि पर्व आदि में उपस्थित होकर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साक्षी और सहयोगी बनते हैं।

संलग्न - संलग्न तस्वीरों में हवन एवं भंडारे के कार्यक्रमों में उपस्थित एवं सहयोगी भक्तगण।

   - शिवानंद द्विवेदी, संयोजक एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति, भारत। 7869992139


No comments:

Post a Comment