दिनांक 2 फरवरी 2018, स्थान - गढ़/गंगेव रीवा मप्र
(शिवानंद द्विवेदी, रीवा मप्र।)
पावन यज्ञस्थली कैथा के श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव 2018 के तारतम्य में दिनांक 2 फरवरी को शाम 3 बजे कलस यात्रा प्रारम्भ हुई जो ग्राम कैथा, सोरहवा, मिसिरा, एवं बड़ोखर में कन्याओं द्वारा कलस लेकर भ्रमण के साथ संपन्न हुई। कलस यात्रा कैथा श्रीहनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो कैथा में ही स्थित शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, एवं श्रीमद शारदा मंदिर से होते हुए पुनः श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुचकर कलस की स्थापना की गई।
इस पूरी यात्रा में ग्राम क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजन सम्मिलित हुए। कलस यात्रा के साथ ही शिवमहापुराण महायज्ञ 2018 की सुरुआत हुई जिसमें बैठकी अगले दिन 3 फरवरी को होगी। कार्यक्रम का समापन महाशिवरात्रि के दिन दिनांक 13 फरवरी को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।
श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए इस विशेष आयोजन में सभी भक्तों श्रद्धालुओ को सादर आमंत्रित किया जाता है।
संलग्न - - दिनांक 2 फरवरी को आयोजित कलस यात्रा का दृश्य।
- शिवानंद द्विवेदी, संयोजक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति भारत। 7869992139
No comments:
Post a Comment