स्थान – कैथा-करहिया, गढ़ (रीवा, म.प्र.), दिनांक: 19.08.2016, दिन शुक्रवार,
कैथा-करहिया में रक्षाबंधन-खाजुलैयाँ पर संगीतमय श्रीरामचरित मानस का भंडारे के साथ हुआ समापन, खाजुलैयाँ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विषय – कैथा-करहिया क्षेत्र में रक्षाबंधन-खाजुलैयाँ के अवसर पर आयोजित हुए परंपरागत मानस के कार्यक्रम का भंडारे के साथ हुआ समापन, खाजुलैयाँ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ज्वारे भेंटकर सुख-शांति-समृद्धि की कामना के साथ मनाया गया खाजुलैयाँ का त्यौहार.
(कैथा-करहिया, रीवा) विन्ध्य क्षेत्र में परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला खाजुलैयाँ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यज्ञों की पावन स्थली कैथा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण के पास हिनौता सरोवर में ज्वारे प्रवाहित कर और एक-दूसरे को ज्वारे भेंटकर सुख-शांति भाईचारे की कामना कर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने खाजुलैयाँ का पर्व मनाया.
ज्ञातव्य हो की खाजुलैयाँ का पर्व मुख्य रूप से विन्ध्य क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है की इसमें सभी अपने बैर-भाव भूलकर एक दूसरे को ज्वारे (जिसे खाजुलैयाँ भी कहते हैं) भेंटकर उनके सुख-शांति की कामना करते हैं. खाजुलैयाँ पर्व के एक सप्ताह पूर्व से यह ज्वारे छोटे-बड़े पके हुए मिटटी के बर्तन, जिसे पैना भी कहा जाता है, में बुबाई कर जब ज्वारे बड़े हो जाते हैं उसे लेकर नजदीक स्थित धर्मस्थल-सरोवर के पास आकर प्रवाहित करते हैं और ज्वारे उस मिटटी के बर्तन से उखाड़कर आपस में बांटते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
पावन स्थली कैथा के नजदीक स्थित करहिया ग्राम में रक्षाबंधन और खाजुलैयाँ पर आयोजित हुआ श्रीरामचरित मानस का कार्यक्रम – कैथा के नजदीक स्थित करहिया ग्राम में आयोजित मानस के कार्यक्रम का आज खाजुलैयाँ के दिन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया. ज्ञातव्य हो की कैथा-करहिया क्षेत्र में यह मानस का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पावन पर्व से प्रारंभ होकर अगले दिन खाजुलैयाँ तक चलता है और खाजुलैयाँ के दिन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रम का समापन किया जाता है. करहिया स्थित लोनियाँ-टोला में स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष खाजुलैयाँ के सुभावसर पर मनाया जाता है.
धर्मार्थ समिति का अगला आयोजन कैथा के श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा – श्रीमद भागवत कथा धर्मार्थ समिति-भारत के युवा-प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अगले विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाद्रपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होगा. यह आयोजन भगवान श्रीकृष्णजी की झांकी और भजन-कीरत का होगा. प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झांकी-भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमे कैथा और उसके आसपास के कई ग्रामों के श्रीकृष्ण भक्त मध्य-रात्रि बारह बजे तक व्रत रहकर भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का इंतज़ार करते हैं और उसके पश्चात पूजन-अर्चन के उपरान्त प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखते हैं तदोपरांत व्रत तोड़ते हैं. इस अवसर पर सायं से प्रारंभ होकर अर्धरात्रि तक सतत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहता है.
पावन स्थली कैथा के श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
-----------------
शिवानन्द द्विवेदी
(प्रचारक, प्रवक्ता, एवं राष्ट्रीय संयोजक)
श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत)
ग्राम कैथा, पोस्ट अमिलिया, थाना गढ़,
जिला रीवा (म.प्र.) पिन ४८६११७
मोबाइल नंबर – 07869992139






















No comments:
Post a Comment