Friday, 12 August 2016

(रीवा, म.प्र.) कैथा में बहेगी श्रीमद भगवद कथा की बयार दिनांक 9 अगस्त 2016 से





स्थान – कैथा, गढ़ (रीवा, म.प्र.), दिनांक: 08.08.2016

कैथा में बहेगी श्रीमद भगवद कथा की बयार

विषय- यज्ञों की पावन स्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में हिन्दू वर्ष के पवित्र श्रावण मास में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 9 अगस्त से 16 अगस्त 2016 तक आयोजित होगी श्रीमद भगवद कथा.

(कैथा, रीवा) पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रावण के पवित्र महीने में आयोजित होने वाली श्रीमद भगवद भक्ति ज्ञान महायज्ञ का आयोजन दिनांक 9 अगस्त से 16 अगस्त 2016 तक यज्ञों की पावन स्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है. कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर की एन.जी.ओ. “श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत)” के तत्वावधान में संपन्न होते हैं.
समिति के सभी आयोजन कैथा के पवित्र श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में भारत की स्वतंत्रता के पहले से चलते आ रहे हैं जो की सभी जनमानस के सार्वजनिक सहयोग से संचालित होता है.
 इस वर्ष के कार्यक्रम में श्रीमद भगवद कथा का प्रवचन इस इसी क्षेत्र के कुलगुरु श्री चंद्रमणि प्रसाद पयासी जी (रीवा) के मुखारबिंद से होगा. कार्यक्रम का सुभारम्भ दिनांक 9 अगस्त दिन बुधवार से कलश यात्रा के साथ होगा. दिनांक 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे से श्रीमद भगवद कथा की बैठकी होगी जिसका सतत प्रवाह दिनांक 16 अगस्त दिन मंगलवार तक चलता रहेगा. दिनांक 16 अगस्त को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रम का समापन होगा. 
कार्यक्रम का इतिहास – ज्ञातव्य हो कि यज्ञों की पावनस्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रावण मास में आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत भक्ति ज्ञान महायज्ञ का इतिहास स्वतंत्रता प्राप्ति से भी पुराना है. पहले पहल यह कार्यक्रम छोटे पैमाने पर ग्रामीण स्तर पर आयोजित होता था. पिछले 38 वर्ष पूर्व इस कार्यक्रम के लिए विशेष समिति गठित की गयी जिसमे क्षेत्र के गणमान्य और धार्मिक-सामाजिक व्यक्तियों की टीम तैयार की गयी जिन्होंने कार्यक्रम को वृहद् रूप देने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया. आज यह कार्यक्रम यहाँ पर सैकड़ों ग्रामों और यहाँ तक पूरे रीवा जिले में जाना जाता है. लोग दूर दूर से आते हैं और प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्यक्रमों में भागीदारी कर अपना जीवन सफल बनाते हैं. श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम पवनपुत्र, कलयुग के देवता, संकटमोचन श्री बजरंग बाली जी के संरक्षण में संपन्न होते हैं.
  यज्ञों की पावन स्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में दिनांक 9 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली पापविनाशक अमृतमयी श्रीमद भगवद कथा का श्रवणपान करने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
|||धन्यवाद|||

-----------------
SHIVANAND DWIVEDI
(Social, Scientific, and RTI activist)
Village KAITHA, Post  AMILIYA,
Police Station GARH, Tehsil  MANGAWAN,
District REWA, Madhya Pradesh. PIN – 486117
Mob. +917869992139












No comments:

Post a Comment