स्थान – कैथा-गढ़ (रीवा, म.प्र.), दिनांक: 04.10.2016, दिन मंगलवार,
(कैथा-गढ़,
रीवा) वर्ष 2016 की नवरात्रि का कार्यक्रम नौ दिवश के स्थान पर पूरे
दश दिन तक चलने वाला है. पहले कई बार पूर्व में नौ दिनों के स्थान पर नवरात्रि आठ
ही दिन होने के पीछे चंद्रकलाओं और नक्षत्रों की गति उत्तरदायी होती है.
इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही है कि नवरात्रि दिनांक 01
अक्टूबर से प्रारंभ होकर दिनांक 10 अक्टूबर तक पूरे दश दिनों चलने वाली है.
आइये देखते हैं घटस्थापन और बैठकी से लेकर
विसर्जन तक के कार्यक्रम का विवरण. दिनांक 01 अक्टूबर प्रतिपदा को घटस्थापना और
माँ शैलपुत्री की पूजा जिसका रंग भूरा. नवरात्रि का दूसरा दिन 02 अक्टूबर भी
चंद्रकला के हिसाब से प्रतिपदा ही होगा और चन्द्रदर्शन का दिन था इसका रंग नारंगी.
नवरात्रि का तीसरा दिन 03 अक्टूबर का शारदेय द्वितीया का जिसमे माँ ब्रह्मचारिणी
की पूजा का दिन और रंग सफ़ेद. कई साधक प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना के साथ
द्वितीय दिवस भी माँ शैलपुत्री और माँ चंद्रघंटा दोनों अदिशक्ति देवियों की आराधना
कर अधिकाधिक फल और शांति प्राप्त करते हैं. नवरात्रि का चौथा दिन अर्थात 04
अक्टूबर शिन्दूर तृतीया और इसका रंग लाल इसमें हुई माँ चंद्रघंटा की अराधना पूजा.
नवरात्रि का पांचवां दिन अर्थात 05 अक्टूबर अर्थात चन्द्रकला के हिसाब से चतुर्थी
का दिन जिसमे माँ कुष्मांडा की पूजा आराधना होती है इसका रंग है नीला. पंचमी तिथि
नवरात्रि के अगले दिन आती है जो इस बार 06 अक्टूबर को पड़ने वाली है जिसमे माँ
स्कंदमाता की पूजा आराधना होती है इसमें साधक विशुद्धि चक्र पर ध्यान केन्द्रित
करता है. इस वर्ष की शारदेय नवरात्रि की अगली तिथि 07 अक्टूबर को छठी की होगी
जिसमे सरस्वती आवाहन और माता कात्यायनी की पूजा अर्चना होगी जिसका रंग शुद्ध
श्रावण जैसा हरा है. नवरात्रि का अगला दिन सप्तमी का है जो इस वर्ष 08 अक्टूबर को
पड़ने वाला है जिसमे माँ कालरात्रि की पूजा होगी और साधक का ध्यान आज्ञा चक्र पर
केन्द्रित होता है, इनका रंग मोर के समान हरा है. महादुर्गा अष्टमी महागौरी पूजा
का दिन होता है जो इस वर्ष 09 अक्टूबर को पड़ने वाला है जिसका रंग बैगनी है. दिनक
10 अक्टूबर को होगी महा नौमी जिसमे आयुध पूजा होती है. महा नवमी के ही दिन भंडारा,
नवमी होम या हवन आदि कार्यक्रम सहित प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाता है...
अति
प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण कैथा में नवरात्रि का यह पावन और ऐतिहासिक
कार्यक्रम निरंतर चल रहा है जो 10 अक्टूबर को हवन और भंडारे के साथ संपन्न होगा.
कैथा की पावन स्थली में आयोजित माता के दरबार में आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
-----------------
शिवानन्द द्विवेदी
(प्रचारक, प्रवक्ता
एवं राष्ट्रीय संयोजक)
श्रीमद भगवद कथा
धर्मार्थ समिति (भारत)
ग्राम कैथा, पोस्ट
अमिलिया, थाना गढ़,
जिला रीवा (म.प्र.) पिन ४८६११७
मोबाइल नंबर – 07869992139, 09589152587


No comments:
Post a Comment