दिनांक 27 जुलाई 2018, स्थान - पावन यज्ञस्थली कैथा, रीवा मप्र
(पावन यज्ञथली कैथा से, शिवानन्द द्विवेदी)
यज्ञों की पावन स्थली कैथा के अति प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्राँगण में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि आषाढ़ माह की पूर्णिमा गुरुपूर्णिमा कहलाती है. इसके अगले दिन से हिन्दू पंचांग का अत्यंत पवित्र महीना श्रावण प्रारम्भ हो जाता है जिसके बाद तो पूरे वर्षा काल के बाद तक निरंतर तिथि त्योंहारों का तांता लगा रहता है. ये पूरे कार्यक्रम दीपावली तक निरंतर चलते रहते हैं.
गुरुपूर्णिमा में आयोजित मानस कार्यक्रम के विशेष सहयोगीगण
गुरुपूर्णिमा के इस महान शुभवसर पर आयोजित अखंड कार्यक्रम के विशेष सहयोगियों में कैथा से श्री सिद्धमुनि द्विवेदी, शिवशंकर शुक्ला, प्रभुनाथ केवट, संपूर्णानंद द्विवेदी, नंदलाल केवट, हरिबंश पटेल, राजबहोर पटेल, शिवमूर्ति केवट, पनगड़ी के बद्री प्रसाद पांडेय, आत्मानंद पांडेय, मिसिरा से वीरेंद्र सिंह, करहिया से संजय लोनिया, अजय तिवारी आदि हैं. कार्यक्रम 28 जुलाई दिन शनिवार तक चलेगा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.
संलग्न- कार्यक्रम स्थल की फ़ोटो.
---------------
शिवानन्द द्विवेदी, संयोजन एवं प्रचारक श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत)
ज़िला रीवा मप्र, मोबाइल 7869992139, 9589152587
No comments:
Post a Comment