Thursday, 12 January 2017

(Rewa, MP) Dated 13-01-2017 पावन यज्ञस्थली कैथा के श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहा श्री रामचरितमानस


(गढ़, रीवा, मप्र) 
     दिनांक 12 जनवरी तिथि पूर्णिमा से प्रारंभ हुए श्रीरामचरितमानस का कार्यक्रम सतत श्री हनुमान मंदिर प्रांगण  कैथा में चल रहा है. कार्यक्रम का समापन दिनांक 13 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा. 
   ज्ञातव्य हो की प्राचीन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से प्रत्येक पूर्णिमा को श्रीरामचरितमानस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो की श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत) के तत्वावधान में संपन्न होता है.
    सम्पूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्रीय गायक-वादकों का सहयोग विशेष तौर पर रहा और श्रीमद भगवद कथा धर्मार्थ समिति (भारत) के उपाध्यक्ष श्री सिद्धमुनि प्रसाद द्विवेदी की भूमिका में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में गायन-वादन का सहयोग कैथा से श्री रामखेलावन द्विवेदी, श्री सिद्धमुनि द्विवेदी, श्री वृजभान केवट, श्री शिव मूरति केवट, श्री  विशेषर केवट, श्री संपति पटेल, श्री सम्पूर्णानन्द द्विवेदी, करहिया से श्री पिंटू तिवारी, श्री राजा तिवारी, श्री दिनेश लोनिया, श्री शंखधर लोनिया, श्री रामलाल लोनिया, मिसिरा से श्री राजनारायण सिंह, श्री रमेश सिंह, श्री रोहित सिंह, अमिलिया से श्री साधुलाल पटेल, अगडाल से श्री कुञ्जमणि तिवारी और हिनौती से श्री राघवेन्द्र चौबे आदि द्वारा किया गया. 
     पावन यज्ञ स्थली कैथा के श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में सभी को सादर आमंत्रित किया जाता है. 
धन्यवाद! 
संलग्न - कार्यक्रम की कुछ फोटोग्राफ्स.


-------------------
Sincerely Yours,
Shivanand Dwivedi
(Social, Environmental, RTI and Human Rights Activists)
Village - Kaitha, Post - Amiliya, Police Station - Garh,
Tehsil - Mangawan, District - Rewa (MP)
Mob - (official) 07869992139, (whatsapp) 09589152587
TWITTER HANDLE: @ishwarputra - SHIVANAND DWIVEDI 



















No comments:

Post a Comment